कैसे याद रखें कैलेंडर –

किसी भी दिनांक का दिन निकालने की विधि –

लेखक - शक्ति पटेल 
  • राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार (राष्ट्रपति पुरस्कार) 2021 
  • माननीय शिक्षा मंत्री मध्यप्रदेश शासन द्वारा उत्कृष्ट शैक्षिक कार्यों के लिए सम्मान 2021  
  • ग्लोबल टीचर रोल मॉडल अवार्ड (मनुष्यबल विकास लोकसेवा अकादमी मुंबई) 2019
  • राजस्थान पत्रिका समाचार पत्र समूह द्वारा पत्रिका 40 Under 40 पावर लिस्ट 2022 में शामिल (मध्य प्रदेश के 40 वर्ष से कम उम्र के 40 सर्वाधिक प्रतिभाशाली युवाओं की सूची में शामिल) 2022 
  • टीचर इनोवेशन अवार्ड 2019 (श्री अरबिंदो सोसायटी दिल्ली)
  • भारत एक्सीलेंस अवार्ड 2024 (फ्रेंडशिप फोरम संस्था,  नई दिल्ली)
  • इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड द्वारा उत्कृष्ट स्मरण शक्ति के लिए प्रमाण पत्र 2014

किसी दिनांक का दिन ज्ञात करने के लिए हम सभी प्रायः कैलेंडर
, कम्प्यूटर, मोबाईल फोन या और कोई डिवाइस का प्रयोग करते हैं, परंतु यदि हमें कोई ऐसी मैथड मालूम हो, जिससे बिना किसी कैलेंडर, कम्प्यूटर, मोबाईल फोन या और कोई डिवाइस के बहुत कम समय में ही मेंटल कैलक्युलेशन करके किसी भी तारीख का दिन ज्ञात कर सकते हैं, तो हम अवश्य ही इसका प्रयोग अपनी एक्जामिनेशन, एप्टिट्यूड टेस्ट में करके अपने समय की बचत कर सकते हैं या किसी को दिन बताकर सकारात्मकता बढ़ा सकते हैं । यदि हम इस मैथड को सीखना चाहते हैं, तो निम्नलिखित बातों को ध्यान में रखकर निरंतर अभ्यास किया जाना चाहिए । इस मैथड का जितना ज्यादा अभ्यास होगा, उतना ही कम समय हमारा दिमाग दिन का कैलक्युलेशन करने में लेगा ।

अवधारणा - 

कैलेंडर का कैलक्युलेशन इस अवधारणा पर आधारित है, कि सप्ताह में 7 दिन होते हैं । हर 7 दिन बाद दिन की आवृत्ति होती है  । अतः दिन के लिए किसी विशेष अंक को शेषफल के रूप में प्राप्त करके हम यह बता सकते हैं, कि किसी दिनांक को कौन सा दिन होगा । इस मैथड से दिन ज्ञात करते समय जब कभी भी अंतिम उत्तर 7 या 7 से अधिक आए , तुरंत उसे 7 से भाग देकर शेषफल को 0 से 6 के बीच कर लेते हैं । इस मैथड के चरण इस प्रकार हैं –

सबसे पहले हमें दिन और महीनों के कोड याद करना होगा, जो इस प्रकार हैं –

दिन के कोड –

सोमवार – 1, मंगलवार – 2, बुधवार – 3 , गुरुवार – 4, शुक्रवार – 5, शनिवार – 6, रविवार - 0

महीनों के कोड - 

जनवरी – 0, फरवरी - 3, मार्च - 3, अप्रैल - 6, मई - 1, जून - 4, जुलाई - 6, अगस्त - 2, सितंबर - 5, अक्तूबर - 0, नवंबर - 3, दिसम्बर – 5

इतना याद कर लेने के बाद कैलेंडर कैलक्युलेशन बिलकुल आसान हो जाता है ।

निम्नानुसार इसका कैलक्युलेशन करते हैं –

स्थिति 1 –

जब दिनांक 1901 से 2000 के बीच की हो तब ,

दिन का कोड = (दिनांक + महीने का कोड + 1901 से लेकर दिए गए वर्ष तक कुल वर्ष + 1901 से लेकर दिए गए वर्ष तक कुल लीप वर्ष ) mod 7

(यहाँ ध्यान देने योग्य बात यह है कि कुल वर्ष में इकाई और दहाई से बनी संख्या ही लेना चाहिए । उदाहरण के लिए यदि हमें 1947 के लिए किसी तारीख का कैलक्युलेशन करना हो, तो हम इसके कैलक्युलेशन के लिए 47 लेंगे न कि 1947)

उदाहरण -

(1) माना कि हमें 14 सितंबर 1955 के दिन का कैलक्युलेशन करना है ।

तब दिन का कोड = (14+5+55+13) mod 7 = 3 (सप्ताह का तीसरा दिन अर्थात बुधवार)

इस प्रकार 14 सितंबर 1955 को बुधवार था ।

(यहाँ 55 = 1901 से लेकर 1955 तक कुल वर्ष , 13 = 1901 से लेकर 1955 तक कुल लीप वर्ष)

(2) -  माना कि हमें 04 अप्रैल 1970 का दिन कैलक्युलेशन करना है ।

तब दिन का कोड = (04+06+70+17) mod 7 = 6 (सप्ताह का छठा दिन अर्थात शनिवार )

इस प्रकार 04 अप्रैल 1970 को शनिवार था । 

(यहाँ 70  – 1901 से लेकर 1970 तक कुल वर्ष , 17 = 1901 से लेकर 1970 तक कुल लीप वर्ष)

स्थिति 2 –

जब दिनांक 2001 से 2100 के बीच की हो तब,

DD/MM/20YY =  DD/MM/19YY- 1

उदाहरण – माना हमें 09/03/2008 को दिन का कैलक्युलेशन करना है, तब इसके लिए पहले 09/03/1908 का कैलक्युलेशन कर लेते हैं और इसके बाद प्राप्त शेषफल में से 1 घटा देते है ।

जैसे - 09/03/1908 के लिए दिन का कोड = (09+3+08+02) mod 7 = 1 (सप्ताह का पहला दिन अर्थात सोमवार)।  लेकिन यह दिन 09/03/1908 के लिए है । 09/03/2008 के लिए प्राप्तांक में से 1 घटाने पर रिज़ल्ट 0 आता है । 0 रविवार का कोड है ।  अतः 09/03/2008 को रविवार था ।

स्थिति 3 –

जब दिनांक 1801 से 1900 के बीच की हो –

तब

DD/MM/18YY = DD/MM/19YY + 2 

उदाहरण – माना हमें 12/01/1863 को दिन का कैलक्युलेशन है तब इसके लिए पहले 12/01/1963 का कैलक्युलेशन कर लेते हैं और इसके बाद कुल प्राप्तांक में से 2 जोड़ देते है ।

12/01/1963 के लिए दिन का कोड = (12+0+63+15) mod 7 = 6 (सप्ताह का छठा   दिन अर्थात शनिवार) लेकिन यह दिन 12/01/1963 के लिए है । 12/01/1863 के लिए प्राप्तांक में से 2  जोड़ने पर रिज़ल्ट 1 आता है । अतः 12/01/1863 को सोमवार था ।

स्थिति 4 – यदि हम किसी लीप वर्ष के लिए जनवरी या फरवरी में दिन कैलक्युलेशन चाहते हैं तो अंतिम परिणाम में से 1 घटाना चाहिए । यह नियम सभी शताब्दियों के कैलेंडर के लिए लागू होता है । 

उदाहरण – माना हमें 18/02/1992 को दिन का कैलक्युलेशन करना है

तब

18/02/1992 के लिए दिन का कोड = (18+3+92+23) mod 7 = 3 -1(यह 1 लीप वर्ष के कारण कम किया गया है ) = 2 (सप्ताह का दूसरा दिन अर्थात मंगलवार) । अतः 18/02/1992 को मंगलवार था ।

इस प्रकार हम किसी भी दिनांक का दिन कुछ ही सेकण्ड्स में ज्ञात कर सकते हैं  । यह मेथड देखने में अवश्य ही पेचीदी लगती है , परंतु वास्तव में इसका प्रयोग करते हुए हम 10 सेकण्ड्स से भी कम समय में किसी भी दिनांक का दिन कैलक्युलेट कर सकते हैं । आप भी इस मैथड का प्रयोग कीजिए और किसी भी दिनांक का दिन तुरंत ज्ञात कीजिए  । मेरी अनंत शुभकामनाएँ ....

हमारे यूट्यूब चैनल पर वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ।

🗓️ कैलेंडर वर्ष कोड (1901 - 2050)

वर्षकोडवर्षकोड
1951019525
1953219546
1955319561
1957519582
1959619603
1961019624
1963119646
1965319660
1967419681
1969519702
1971619724
1973119745
1975219766
1977419782
1979619803
1981019824
1983119845
1985219860
1987419881
1989519902
1991619923
1993019945
1995219966
1997319980
1999420001
2001020024
2003120045
2005220060
2007420081
2009520102
2011620123
2013020145
2015220166
2017320180
2019420201
2021520223
2023020244
2025520265
2027520285
2029520305
2031520325
2033520345
2035520365
2037520385
2039520405
2041520425
2043520445
2045520465
2047520485
2049520505

🗓️ महीना कोड (NORMAL YEAR / LEAP YEAR)

महीना (MONTH)कोड (सामान्य वर्ष)कोड (लीप वर्ष)
JANUARY06
FEBRUARY32
MARCH33
APRIL66
MAY11
JUNE44
JULY66
AUGUST22
SEPTEMBER55
OCTOBER00
NOVEMBER33
DECEMBER55


Post a Comment

0 Comments